“अंधेरे से उजाले तक” – शाहिद चौक में नया ट्रांसफार्मर लगने से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

महुआडांड़ के शाहिद चौक में नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। एनसीसी लिमिटेड और बिजली विभाग की पहल से सैकड़ों परिवारों को राहत और बेहतर वोल्टेज मिला।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • NCC लिमिटेड और बिजली विभाग की पहल, बार-बार फ्यूज की समस्या हुई खत्म

Mahuadand News : महुआडांड़ प्रखंड के शाहिद चौक क्षेत्र के लोगों को अब बिजली की समस्या से राहत मिल गई है। NCC लिमिटेड के द्वारा यहां नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब बिजली आपूर्ति सुचारू और निर्बाध हो गई है।

शाम के समय भी वोल्टेज सही आ रहा है जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम आसानी से हो रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने NCC लिमिटेड और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया।

ग्रामीणों ने कहा – _”बहुत दिनों से इस समस्या को लेकर मांग कर रहे थे। अब जाकर राहत मिली है। प्रशासन और कंपनी के इस सहयोग से गांव में खुशी का माहौल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।