युवा राज्य की सबसे बड़ी ताकत : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख शिक्षा, रिक्त पदों पर नियुक्ति और कॉलेजों की गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ उनकी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि युवा हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा मिले, जो उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करे।

बैठक में कई निर्देशों के साथ-साथ विभाग को यह भी निर्देश दिया कि झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि रिक्त पदों पर समयबद्ध नियुक्तियां हो सकें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के महाविद्यालयों को उनकी रैंकिंग के आधार पर श्रेणीबद्ध कर उनकी

आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करें। हमारी सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।