पंजाब एफसी ने नये आईएसएल सत्र से पहले डर्मिट्जाकिस को मुख्य कोच नियुक्त किया

आईएसएल 2026-27 से पहले पंजाब एफसी ने यूनान के अनुभवी कोच पावलोस डर्मिट्जाकिस को दो साल के अनुबंध पर मुख्य कोच नियुक्त कर नई शुरुआत की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indian Super League : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब पंजाब एफसी ने 2026-27 सत्र से पहले यूनान के अनुभवी फुटबॉल कोच पावलोस डर्मिट्जाकिस को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

डर्मिट्जाकिस ‘ग्रीक सुपर लीग-2’ क्लब पानियोनियोस एफसी से पंजाब एफसी में शामिल हुए हैं। इस 57 वर्षीय कोच ने क्लब के साथ दो वर्ष का अनुबंध किया है। उनके पास यूनान के विभिन्न फुटबॉल स्तरों पर दो दशक से अधिक का कोचिंग अनुभव है।

कोचिंग में आने से पहले डर्मिट्जाकिस का खिलाड़ी के रूप में भी 15 वर्षों का सफल करियर रहा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।