
- महुआडांड़
SIR 2026 : लातेहार जिले में SIR-2026 अभियान को जनआंदोलन बनाने में कांग्रेस सबसे आगे है। महुआडांड़ प्रखंड के मेढ़हारी गांव में कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान ने रफ्तार पकड़ी।
अजीत पाल कुजूर ने बीएलओ के साथ गांव की गलियों में पहुंचकर ग्रामीणों को मतदाता सूची जांचने, नया नाम जुड़वाने और संशोधन कराने की जानकारी दी। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों का फॉर्म खुद भरवाकर प्रशासन का सहयोग किया।
उन्होंने कहा – लोकतंत्र की ताकत वोट है। महुआडांड़ से एक भी पात्र मतदाता न छूटे, यही कांग्रेस का संकल्प है। हमारा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सेवा कर रहा है।मेढ़हारी में कांग्रेस के इस जनसेवा अभियान से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की।

