नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में एक याचिका की सुनवाई के दौरान कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, एक सुरक्षा कर्मी के साथ हाथापाई करने और अदालत की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में दो विधि छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रबल प्रताप सिंह (24) और चंदर भान (23) के रूप में हुई है। प्रबल प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के इटावा का निवासी है और लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। वह इस मामले में स्वयं याचिकाकर्ता के रूप में अदालत में पेश हुआ था। वहीं, चंदर भान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का निवासी है और एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है।



