प्रधानमंत्री मोदी ने के. कामराज को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के. कामराज की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन का दिग्गज, जननायक और शिक्षा, समावेशी विकास व राष्ट्र-निर्माण का प्रेरणास्रोत बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस के प्रभावशाली नेता रहे के. कामराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक प्रमुख नेता तथा एक असाधारण जन नायक करार दिया। कामराज तत्कालीन मद्रास प्रांत के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभाई थी। उनका जन्म 15 जुलाई, 1903 को हुआ था और उनका निधन दो अक्टूबर, 1975 को हुआ। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ थिरु के. कामराज जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक दिग्गज और असाधारण जननायक के तौर पर उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा, समावेशी विकास और वंचितों के कल्याण जैसे क्षेत्रों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।