
Wedding Reception : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा और उनकी पत्नी सुप्रिया मुर्मू के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुए। दोनों नेताओं ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू का दांपत्य जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से भरा रहे। इस दौरान उन्होंने नवदंपति के परिजनों और समारोह में मौजूद शुभचिंतकों से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
रिसेप्शन समारोह में कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, परिवार के सदस्य और अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। समारोह का माहौल काफी सादगीपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।

