उच्चतम न्यायालय ने बेंगलुरु में पांच नगर निगमों के चुनाव कराने की समय-सीमा दिसंबर तक बढ़ाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बेंगलुरु के पांच नगर निगमों में चुनाव कराने की समय-सीमा दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश जारी किया। इससे पहले, शीर्ष अदालत को यह जानकारी दी गई कि कर्नाटक में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जा रहा है।

ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शीर्ष अदालत को बताया कि राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है और मतदाता सूचियों को इस साल नवंबर में अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने नगर निकाय चुनाव कराने की समय-सीमा बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

पीठ ने दलीलों पर गौर करते हुए कहा, ‘‘चूंकि कर्नाटक में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है और यह नवंबर में पूरी हो जाएगी, इसलिए निर्देश दिया जाता है कि सभी पांच नगर निगमों के चुनाव दिसंबर 2026 में कराए जाएं।’’
न्यायालय ने इससे पहले चुनाव कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।