चतरा में ‘बिटिया सेवा फाउंडेशन’ का भव्य शुभारंभ, बेटियों के सशक्तिकरण का लिया संकल्प

चतरा में बिटिया सेवा फाउंडेशन का शुभारंभ हुआ। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से बेटियों के सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : जिले में बेटियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिटिया सेवा फाउंडेशन (एनजीओ) का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। संस्था का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब उसकी बेटियां शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हों। उन्होंने बिटिया सेवा फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था बेटियों को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप ने कहा कि बेटियों को अवसर, सम्मान और सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में नई सोच विकसित करेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की बेटी ही कल के सशक्त समाज और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। ऐसे सामाजिक प्रयास बेटियों को नई पहचान देने के साथ-साथ समाज में समानता, शिक्षा और सेवा की भावना को भी मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव योगेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव दिनेश दांगी, अशोक दांगी, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश, सुनील सिन्हा, कामेश्वर दास, रामेश्वर यादव, राजेंद्र राम, कारण कुमार दास, राजकुमार यादव, शिक्षक राजेश कुमार, अशोक आजाद, हेमराज ठाकुर, दिलीप कुमार, रमेश गोप, कृष्णा कुमार, मनोज ठाकुर, हर्षित कुमार, राजवीर राज, राजू दबगर, सुधीर कुमार, राहुल कुमार, सुमन गुप्ता, शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक उपस्थित थे।।कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान से जुड़कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बेटी सशक्त होगी, तभी समाज समृद्ध होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।