केरल सरकार ने शबरिमला घी बिक्री अनियमितता मामले में दोबारा जांच का आदेश दिया

सबरीमला मंदिर के पवित्र प्रसाद घी बिक्री मामले में कथित गबन की जांच तेज होगी। केरल सरकार ने सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया, हाई कोर्ट ने रिकॉर्ड जांच के निर्देश दिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : केरल सरकार ने हाई कोर्ट को बताया है कि शबरिमला मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किए जाने वाले पवित्र प्रसाद ‘आदिया सिष्टम घी’ की बिक्री में त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा धन के कथित गबन के मामले में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जाना चाहिए या नहीं, इसका पुनर्मूल्यांकन करने के लिए सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक पद के एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति राजा विजयाराघवन वी. और न्यायमूर्ति के. वी. जयकुमार की पीठ ने सरकार की इस जानकारी पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि वह लेखा परीक्षा विभाग और मुख्य सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट सहित सभी अभिलेखों की जांच करे तथा मामले की विस्तृत पड़ताल करे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।