
Odisha News : ओडिशा के संबलपुर जिले में 24 वर्षीय एक युवती का उसके प्रेमी ने कथित तौर पर अपहरण करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान सरिता सा के रूप में हुई है, जो महुलपाली थाना क्षेत्र के कुसुमी महुलागुड़ा गांव की रहने वाली थी। इसने कहा कि वह कुचिंडा कस्बे में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और आरोपी के साथ उसके प्रेम संबंध थे।

