
रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। बैठक में राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। संगठन और विधायक दल के बीच बेहतर समन्वय के साथ इसे प्रभावी और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने पर भी विमर्श किया गया। बैठक में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस विधायक उपस्थित रहे।

