भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- सुविधाओं से वंचित क्षेत्र बन गया है संथाल परगना

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर संथाल परगना की बदहाल बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताई तथा दुमका प्रवास का आग्रह किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने सोमवार को राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संथाल परगना सिर्फ उप-राजधानी नहीं, बल्कि सुविधाओं से वंचित क्षेत्र बन गया है। ज्ञापन के जरिये उन्होंने संथाल परगना में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर गंभीर चिंता जताई है। इसके साथ ही सावन के दौरान दुमका राजभवन में प्रवास करने का आग्रह करते हुए कहा है कि इससे प्रशासन की जवाबदेही बढ़ेगी और जनता की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान संभव होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।