BIG BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक समाप्त, 49 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिनमें पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, खनन, वन और जल संसाधन विभाग शामिल रहे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक आज दोपहर तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू हुई थी। आज की बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ, खनन, वन, जल संसाधन विभाग आदि के प्रस्ताव शामिल हैं।

सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया, हेमोफीलिया, टाइप 1 डायबिटीज और गैर संक्रामक रोगों से प्रभावित तथा दिव्यांग बच्चों को विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत आवश्यक उपस्थिति में छूट देने की स्वीकृति।

दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

– राज्य सरकार ने दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्वीकृतियां दी हैं। जिनमें गिरिडीह जिले के जमुआ में एक नए डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण पर लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

– रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडू डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए 40 करोड़ 14 लाख रुपये के बजट प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

Share This Article