झारखंड की सियासत में ‘अफसरशाही’ पर बड़ा बवाल! राधाकृष्ण किशोर के समर्थन में उतरी कांग्रेस, बीजेपी ने भी सरकार को घेरा

झारखंड में अधिकारियों के रवैये को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का समर्थन किया, जबकि बीजेपी ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में अधिकारियों के कामकाज और उनके रवैये को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की ओर से प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिकारियों के व्यवहार पर उठाए गए सवालों को अब कांग्रेस का खुला समर्थन मिल गया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर राधाकृष्ण किशोर के साथ मजबूती से खड़ी है। यह सिर्फ किसी एक मंत्री का नहीं, बल्कि जनता से जुड़ा अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। यदि जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं मिलता तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि इस मुद्दे पर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा हो सकती है।

वहीं, कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि जामताड़ा में प्रसूता रानी देवी की कथित लापरवाही से हुई मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस डराने-धमकाने का काम कर रही है। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस मामले को लेकर राज्य के डीजीपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन न तो उनका फोन उठाया गया और न ही उनके संदेश का कोई जवाब दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने राज्य में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।