
रांची: भारतीय जनता पार्टी आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रही है। इस बीच कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने “बेशर्मी की हद पार कर दी है।” इरफान अंसारी ने कहा, “हमारे युवा आज सड़कों पर हैं और उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं।” उन्होंने बीजेपी को खुली चेतावनी देते हुए कहा, “तुमने गोलियां चलाई हैं, आज डंडा चलेगा… आओ।” स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि सत्ता के बल पर आवाज़ों को दबाया जा सकता है, लेकिन युवाओं के लहू का जोश कभी दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अब वक्त आर-पार की लड़ाई का है और फैसला मैदान में होगा।

