बकरी बाजार में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन संपन्न, बनेगा तमिलनाडु के तंजौर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर

रांची के बकरी बाजार में इस बार तंजौर के बृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनेगा, 150 से अधिक कारीगर करेंगे निर्माण, लाखों श्रद्धालु करेंगे दर्शन।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • 150 से अधिक कारीगर तैयार करेंगे पंडाल
  • 68 साल से हो रही दुर्गा पूजा

रांची : बकरी बाजार में इस बार तमिलनाडु के तंजौर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जायेगा। पंडाल के लिए बुधवार सुबह 10:30 बजे बकरी बाजार परिसर में भारतीय युवक संघ के सचिव रवि रोहतगी की ओर से पूजा स्थान पर स्तंभ पूजन और भूमि पूजन कर पूजा पंडाल के निर्माण का श्रीगणेश कराया गया।

इस अवसर पर आचार्यो की ओर से विधिवत भगवान का आह्वान करते हुए भूमि पूजन किया गया। मौके पर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों को कई तरह् से सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। पूजा पंडाल का थीम अपने आप में एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर है। पंडाल इतना बड़ा बनाया जाएगा की बिना किसी दिक्कत और तकलीफ के लाखों लोग पंडाल की सुंदरता सहित माँ के दर्शन कर सकेंगे।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोशनी खलखो महापौर रांची नगर निगम उपस्थित थी साथ ही विशिष्ट अतिथि में उपमहापौर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सुनील यादव उपस्थित थे।

मौके पर मुख्य अतिथि रोशनी खलखो ने कहा कि यह संस्था ने वर्षों से हमारे संस्कृति एवं धर्म को संभाल रखा है जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष भारतीय युवक संघ हमारे धार्मिक स्थलों का प्रचार अपने पंडाल द्वारा करता आ रहा है। संस्था की ओर से विनोद छापड़िया, राजेश बुधिया, राकेश गोयल व अन्य की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।