


रांची : सिक्किम के नामची ज़िले में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भूस्खलन में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गयी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके निधन पर शोक जताया है।





अर्जुन मुंडा ने कहा है कि खूंटी जिले के रनिया प्रखंड अंतर्गत डाहु गांव निवासी कृष्णा साहू और बुदडु विकास कुंडलना तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कुमसिंग मदुरा गांव निवासी मसीह बरजो के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से आग्रह है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराए।
