- 150 से अधिक कारीगर तैयार करेंगे पंडाल
- 68 साल से हो रही दुर्गा पूजा
रांची : बकरी बाजार में इस बार तमिलनाडु के तंजौर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जायेगा। पंडाल के लिए बुधवार सुबह 10:30 बजे बकरी बाजार परिसर में भारतीय युवक संघ के सचिव रवि रोहतगी की ओर से पूजा स्थान पर स्तंभ पूजन और भूमि पूजन कर पूजा पंडाल के निर्माण का श्रीगणेश कराया गया।

इस अवसर पर आचार्यो की ओर से विधिवत भगवान का आह्वान करते हुए भूमि पूजन किया गया। मौके पर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों को कई तरह् से सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। पूजा पंडाल का थीम अपने आप में एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर है। पंडाल इतना बड़ा बनाया जाएगा की बिना किसी दिक्कत और तकलीफ के लाखों लोग पंडाल की सुंदरता सहित माँ के दर्शन कर सकेंगे।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोशनी खलखो महापौर रांची नगर निगम उपस्थित थी साथ ही विशिष्ट अतिथि में उपमहापौर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सुनील यादव उपस्थित थे।
मौके पर मुख्य अतिथि रोशनी खलखो ने कहा कि यह संस्था ने वर्षों से हमारे संस्कृति एवं धर्म को संभाल रखा है जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष भारतीय युवक संघ हमारे धार्मिक स्थलों का प्रचार अपने पंडाल द्वारा करता आ रहा है। संस्था की ओर से विनोद छापड़िया, राजेश बुधिया, राकेश गोयल व अन्य की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।


