सिक्किम में सुरंग में हुए भूस्खलन में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत, अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-VI परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई। अर्जुन मुंडा ने शोक जताकर मुआवजे की मांग की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सिक्किम के नामची ज़िले में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भूस्खलन में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गयी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके निधन पर शोक जताया है।

अर्जुन मुंडा ने कहा है कि खूंटी जिले के रनिया प्रखंड अंतर्गत डाहु गांव निवासी कृष्णा साहू और बुदडु विकास कुंडलना तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कुमसिंग मदुरा गांव निवासी मसीह बरजो के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से आग्रह है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।