JPSC अध्यक्ष एल ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, जल्द जारी होगी अधिसूचना

झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल ख्यांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंजूर कर लिया। जल्द अधिसूचना जारी होने के बाद इस्तीफा औपचारिक रूप से प्रभावी होगा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एल ख्यांग्ते का इस्तीफा बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंजूर कर लिया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इस्तीफे से जुड़ी फाइल मुख्य सचिव के माध्यम से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को भेज दी गई है।

अब विभाग की ओर से जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद इस्तीफा औपचारिक रूप से प्रभावी माना जाएगा। हाल के दिनों में JPSC को लेकर चल रहे विवादों के बीच यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।