
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के कांके रोड आवास पर सीआईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है। इस कार्रवाई में पुलिस बल भी सीआईडी टीम के साथ मौजूद रहा। सीआईडी की टीम यहां JPSC से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इससे पहले बुधवार को JPSC परीक्षा में धांधली की शिकायतों के आधार पर सीआईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस पूरे मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि सीआईडी ने इस मामले में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है।

