जमशेदपुर सड़क हादसा : रिम्स में महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर चार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पिछले बुधवार की शाम चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर ग्राम में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इस हादसे में गंभीर रूप से ज़ख्मी ललिता देवी की मौत आज इलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे रांची के रिम्स अस्पताल में हुई।

जानकारी के मुताबिक, पिछले बुधवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक घर में टकराकर घुस गई थी। इस घटना में कार चालक अरविंद कुमार और घर के अंदर मौजूद रखी गिरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अरविंद कुमार की पत्नी खुशबू देवी और एक महिला ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

बताया जा रहा है कि खुशबू देवी की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई थी। दुख की बात यह है कि वह गर्भवती थीं। आज शुक्रवार सुबह ललिता देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।