SIR-2026 : रांची में 99.20% मतदाताओं तक पहुंचा Enumeration Form, जानें कितने हुए डिजिटाइज

रांची में SIR-2026 अभियान तेज, 99.20 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा Enumeration Form। डिजिटाइजेशन और सत्यापन कार्य जारी, प्रशासन ने तय समय में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रांची जिले में Enumeration Form के वितरण, डिजिटाइजेशन और सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अभियान को मिशन मोड में पूरा करने में जुटे हैं। 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 26,53,391 (99.20%) मतदाताओं को Enumeration Form वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 20,06,577 (75.02%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। इसके अलावा 17,69,243 (88.17%) फॉर्म का BLO स्तर पर सत्यापन भी किया जा चुका है। अब तक 31,227 मतदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से खुद अपना Enumeration Form जमा किया है।

58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र

यहां 2,19,083 मतदाताओं में से 2,19,010 (99.97%) फॉर्म का वितरण पूरा हो चुका है। 1,81,032 (82.63%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 1,71,463 (94.71%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। इस क्षेत्र से 225 फॉर्म ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र

सिल्ली में 2,28,227 (99.94%) फॉर्म वितरित किए गए हैं। इनमें से 1,91,316 (83.78%) फॉर्म डिजिटाइज और 1,79,192 (93.66%) फॉर्म सत्यापित हो चुके हैं। यहां 859 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र

खिजरी विधानसभा में 3,87,292 (99.96%) फॉर्म का वितरण, 2,95,834 (76.36%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 2,71,174 (91.66%) फॉर्म का सत्यापन पूरा किया गया है। यहां 3,056 फॉर्म ऑनलाइन जमा हुए हैं।

63-रांची विधानसभा क्षेत्र

रांची विधानसभा क्षेत्र में 3,89,474 (98.66%) फॉर्म वितरित किए गए हैं। 3,07,191 (77.81%) फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं और 2,11,717 (68.92%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। यहां नागरिकों की ओर से सबसे ज्यादा 8,473 फॉर्म ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

64-हटिया विधानसभा क्षेत्र

हटिया में 5,41,907 (98.53%) फॉर्म का वितरण, 3,52,777 (64.14%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 3,13,546 (88.88%) फॉर्म का सत्यापन पूरा किया गया है। यहां जिले में सबसे अधिक 9,910 फॉर्म ऑनलाइन जमा हुए हैं।

65-कांके विधानसभा क्षेत्र

कांके में 4,96,053 (98.69%) फॉर्म वितरित किए गए हैं। 3,51,355 (69.90%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 3,16,159 (89.98%) फॉर्म का सत्यापन पूरा हो चुका है। यहां 7,828 फॉर्म ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

66-मांडर विधानसभा क्षेत्र

मांडर विधानसभा क्षेत्र में 3,91,428 (99.74%) फॉर्म का वितरण किया गया है। 3,27,072 (83.34%) फॉर्म डिजिटाइज और 3,05,992 (93.55%) फॉर्म सत्यापित किए जा चुके हैं। यहां 876 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

समय पर काम पूरा करने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों और BLO को बचे हुए कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना Enumeration Form जमा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपने संबंधित BLO या ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा करें। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं की भागीदारी से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।