चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 15 आईफोन समेत लैपटॉप ले उड़े चोर

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में शहर के मेन रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। रेशमी इंटरप्राइजेज नामक दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और करीब 15 आईफोन समेत अलग-अलग कंपनियों के कई मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

दुकान संचालक ने सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही चोरी हुए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है, ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी में लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाए जाने की आशंका है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।