एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्णरेखा, दामोदर और शंख बने विजेता

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल हरमू रोड रांची में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया। फाइनल मुकाबलों में कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में स्वर्णरेखा हाउस, कक्षा 6 से 8 बालिका वर्ग में दामोदर हाउस तथा कक्षा 9 से 11 बालक वर्ग में शंख हाउस विजेता रहे।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना का विकास करते हैं। सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मौके पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल विकास भार्गव तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।