डिमना लेक में डूबने से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। शहर के डिमना लेक में डूबने से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गई। मृतकों के नाम समीर और सक्षम बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक घूमने गए थे। इसी दौरान उनमें से दो डॉक्टर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद तीसरे डॉक्टर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, रात में अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह पुलिस, स्थानीय गोताखोरों, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम ने दोनों डॉक्टरों की तलाश के लिए संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया।

पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और दोनों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, घटना की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है और उनके साथ मौजूद तीसरे डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।