धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंध्र युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की भूख हड़ताल

विजयवाड़ा में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कथित पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को भूख हड़ताल करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को यहां भूख हड़ताल करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन देशभर में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, भूख हड़ताल विजयवाड़ा के धरना चौक पर सुबह शुरू होने का कार्यक्रम है। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के विरोध में वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र एवं युवा संगठनों के बंद के आह्वान के कारण शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में कई शिक्षण संस्थान बंद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।