रांची: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट ‘डूरंड कप’ (135वां संस्करण) की पहली बार मेजबानी कर रही राजधानी रांची में फुटबॉल का खुमार चरम पर है। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार से टूर्नामेंट के ग्रुप सी के मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं। रविवार को जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की आर्मी टीम (डिफेंडर एफसी) के बीच खेला जाएगा। मैच से ठीक पहले दोपहर 3:50 बजे से 4:50 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें झारखंड की लोक और जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उद्घाटन मैच शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर और सुरक्षा व्यवस्था की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डूरंड कप के लिए रांची तैयार, मोराबादी स्टेडियम में कल से भिड़ेंगी टीमें
रांची में पहली बार डूरंड कप की मेजबानी, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार से मुकाबले शुरू, उद्घाटन मैच से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
