श्रमदान से कोकदोरो के मदनपुर में ग्रामीणों ने खुद बदली जर्जर सड़क की सूरत

मदनपुर के ग्रामीणों ने प्रशासनिक उपेक्षा के बीच श्रमदान से जर्जर सड़क की मरम्मत कर एकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए सभी का दिल जीता।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कोकदोरो के मदनपुर इलाके में ग्रामीणों ने आपसी एकता और आत्मनिर्भरता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। लंबे समय से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी मुख्य सड़क की मरम्मत के लिए जब प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने खुद ही कमान संभालने का फैसला किया। 24 जुलाई को स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने मिलकर श्रमदान अभियान चलाया और पूरी सड़क को चलने लायक बनाया। सड़क निर्माण और मरम्मत के इस सराहनीय कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता हाशिम अंसारी, अब्दुल रकीब अंसारी, रमजान अंसारी, रेयाज अंसारी, फारूक अंसारी और नसीम अंसारी ने अपना विशेष योगदान दिया। इन लोगों ने न सिर्फ खुद श्रमदान किया, बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी इस नेक काम के लिए प्रेरित किया। सड़क खराब होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं और पैदल चलना भी दूभर था। श्रमदान से सड़क ठीक होने के बाद अब राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासियों ने श्रमदान करने वाली इस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो बिना सरकारी मदद के भी बड़े से बड़े काम को अंजाम दिया जा सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।