धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रांची में छात्रों का जश्न, अल्बर्ट एक्का चौक पर लगे जीत के नारे

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं, नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग दोहराई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजधानी रांची में छात्रों ने खुशी जाहिर की। शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी, मिठाइयां बांटी और नारे लगाकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

इस्तीफे की सूचना मिलते ही चौक पर छात्रों की भीड़ जुटने लगी। कई छात्र तिरंगा लेकर पहुंचे, जबकि कुछ ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी जताई। इस दौरान “छात्र एकता जिंदाबाद”, “इंकलाब जिंदाबाद” और “हम जीत गए” जैसे नारे भी लगाए गए। कई छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद इस पल को यादगार बताया।

छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को लेकर था। उनका मानना है कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम छात्रों की आवाज सुने जाने का संकेत है।

मौके पर मौजूद कई छात्रों ने उम्मीद जताई कि नए शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन आगे भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

अल्बर्ट एक्का चौक पर कुछ देर तक जश्न का माहौल बना रहा। राहगीरों ने भी रुककर इस दृश्य को देखा। छात्रों ने राष्ट्रगान गाया, समूह फोटो खिंचवाई और शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्यक्रम समाप्त किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।