झारखंड में 20 से ज्यादा नक्सलियों ने किया सरेंडर, 28 जुलाई को पुलिस करेगी बड़ा खुलासा

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। 20 से अधिक माओवादियों के आत्मसमर्पण की सूचना है, जिसमें कई इनामी नक्सली शामिल बताए जा रहे हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Naxal Surrender : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, भाकपा (माओवादी) से जुड़े 20 से अधिक नक्सलियों ने रविवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस 28 जुलाई को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मीडिया के सामने पेश करेगी। इसी कार्यक्रम में पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

सूत्रों का दावा है कि आत्मसमर्पण करने वालों में ₹15 लाख का इनामी एक जोनल कमांडर भी शामिल है। इसके अलावा ₹5 लाख से ₹10 लाख तक के इनामी कई अन्य नक्सलियों ने भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें एक रीजनल कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर स्तर का माओवादी भी शामिल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस 28 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी।

यदि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि होती है, तो इसे झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान की हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जाएगा। लगातार चल रहे अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण पिछले कुछ वर्षों में कई इनामी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।