
नई दिल्ली/आद्रा: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक रेलवे ट्रैक, ओवरहेड बिजली लाइन और सिग्नल सिस्टम के रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। कई MEMU ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। इसके अलावा, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और संशोधित समय जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU : 27, 30, 31 जुलाई और 2 अगस्त
- 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU : 28, 31 जुलाई और 2 अगस्त
- 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा MEMU : 2 अगस्त
- 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU : 27 और 30 जुलाई
- 68056 टाटानगर–आसनसोल MEMU : 28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त
- 68023/68024 झारग्राम–पुरुलिया–झारग्राम MEMU : 28, 30 जुलाई और 2 अगस्त
इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव
- 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम MEMU : 31 जुलाई को केवल आद्रा तक चलेगी। आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड रद्द रहेगा।
- 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU : 29 जुलाई और 1 अगस्त को आद्रा से ही प्रारंभ/समाप्त होगी। आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड रद्द रहेगा।
- 18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर MEMU : 28, 31 जुलाई और 2 अगस्त को महुदा तक ही चलेगी। महुदा–गोमो–महुदा खंड रद्द रहेगा।
- 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल MEMU : 30 जुलाई को आद्रा तक ही संचालित होगी। आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड रद्द रहेगा।
- 68060 आसनसोल–बराभूम MEMU : 28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को आद्रा से चलेगी। आसनसोल–आद्रा खंड रद्द रहेगा।
- 68055 आसनसोल–टाटानगर MEMU : 28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को आद्रा में ही यात्रा समाप्त करेगी। आद्रा–टाटानगर खंड रद्द रहेगा।
री-शेड्यूल की गई एक्सप्रेस ट्रेनें
- 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस : 27, 30 और 31 जुलाई को खड़गपुर से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।
- 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस : 28 जुलाई को हटिया से 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
- 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस : 30 जुलाई और 2 अगस्त को टाटानगर से 1 घंटे की देरी से चलेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और संशोधित समय-सारिणी अवश्य जांच लें। इससे अनावश्यक परेशानी और स्टेशन पर इंतजार से बचा जा सकेगा।

