
नयी दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 44.73 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, तथा योजना के तहत अस्पतालों में 12.69 लोगों के इलाज पर 1.92 लाख करोड़ रुपये का खर्च आया।
राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि 22 जुलाई, 2026 तक एबी-पीएमजेएवाई के तहत कुल 44.73 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके थे।

