चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराएं जिला कलेक्टर : विष्णु देव साय

चक्रवात अर्नब से फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सख्त। सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से काम करे।

उन्होंने फसल क्षति का शीघ्र आकलन कर राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साय ने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान के सर्वेक्षण से लेकर राहत राशि के वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिल सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।