नेटवर्क18 का मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 53 करोड़ रुपये पर

नेटवर्क18 का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28.67 प्रतिशत बढ़कर 53.08 करोड़ रुपये पहुंच गया। परिचालन आय में भी 9.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 28.67 प्रतिशत बढ़कर 53.08 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 41.25 करोड़ रुपये था।कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत बढ़कर 544.67 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान कुल खर्च 5.75 प्रतिशत बढ़कर 613.6 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल आय 11.7 प्रतिशत बढ़कर सालाना आधार पर 559.49 करोड़ रुपये हो गई।

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स का स्वामित्व उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह स्वामित्व इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के माध्यम से हासिल किया है। कंपनी के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने कहा, ‘‘व्यापक आर्थिक परिवेश में चुनौतियों और लगातार बदलाव के बावजूद हमने तिमाही के दौरान मजबूत परिचालन प्रदर्शन किया। बाहरी कारकों का उद्योग की धारणा और उपभोक्ता मांग पर असर जारी रहा, लेकिन हमारा ध्यान अपने मुख्य कारोबार को मजबूत करने, दर्शकों की भागीदारी बढ़ाने और सभी कारोबार में बेहतर क्रियान्वयन पर केंद्रित रहा।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।