मुंबई : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को मुंबई में बिहारी प्रवासी समुदाय और उद्यमियों से आत्मीय किया। बिहार फाउंडेशन, मुंबई की टीम एवं संरक्षक सर्वेश कुमार शाही के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘द चेकर्स लाउंज’, ओटर्स क्लब, बांद्रा में बिहार की संस्कृति, प्रगति और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा किप्रवासी भाई-बहनों का उत्साह और उद्यमशीलता बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस स्नेहपूर्ण स्वागत और सक्रिय सहभागिता के लिए हार्दिक आभार।



