
चक्रधरपुर/पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में स्थित प्रसिद्ध हिरणी जलप्रपात इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर खतरे के निशान से करीब चार मीटर ऊपर पहुंच गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जलप्रपात की सुरक्षा में तैनात कर्मी और संबंधित विभाग के कर्मचारी लगातार पानी के बढ़ते स्तर पर नजर रख रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उन्हें जलप्रपात के नजदीक जाने से रोक दिया गया है। आसपास कई नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। रोरो, खरकई, संजय-विजय, कोयल और कारो समेत कई नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चक्रधरपुर, सोनुआ, गोईलके रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और बिना जरूरत नदी-नालों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।
बारिश का असर जिले की कई नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। रोरो, खरकई, संजय-विजय, कोयल और कारो समेत कई नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चक्रधरपुर, सोनुआ, गोईलकेरा और मनोहरपुर क्षेत्र के लोगों में बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो कई नदियां खतरे के निशान को पार कर सकती हैं। इससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

