महुआडांड़ में अपराध रोकथाम को लेकर पुलिस अलर्ट: डीएसपी पूजा कुमारी, थाना प्रभारी मनोज कुमार और महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

महुआडांड़ में अपराध रोकथाम को लेकर पुलिस अलर्ट, डीएसपी पूजा कुमारी समेत अधिकारियों ने गश्त और जांच बढ़ाई, लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar News : महुआडांड़ प्रखंड में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएसपी पूजा कुमारी के दिशा-निर्देश पर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार और महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त, जांच और जागरूकता अभियान तेज किया गया है। पुलिस का उद्देश्य है कि अपराध को बढ़ने से पहले ही रोका जाए और आमजन को सतर्क किया जाए।

डीएसपी पूजा कुमारी ने की अपील

डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा, हमारा प्रयास है कि महुआडांड़ में कोई भी आपराधिक गतिविधि न हो। सभी दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील है कि बिना उचित जांच-पड़ताल के किसी भी प्रकार का पुराना या संदिग्ध सामान न खरीदें और न बेचें।

अगर कोई कम कीमत पर सामान बेचने आए तो उसकी पूरी जानकारी लें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी मनोज कुमार: “सूचना दें, पुलिस तुरंत पहुंचेगी”

थाना प्रभारी मनोज कुमार* ने कहा हम 24 घंटे क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों से अनुरोध है कि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखे तो तुरंत 100 डायल या नजदीकी थाना को सूचना दें। आपकी एक सूचना से बड़ा अपराध रुक सकता है।

महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी: “अभिभावक सतर्क रहें”

महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी ने महिलाओं और अभिभावकों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा, “बच्चों पर नजर रखें और उन्हें अच्छे-बुरे की समझ दें। अगर कोई व्यक्ति नाबालिगों को बहला-फुसलाने की कोशिश करे या महिलाओं से दुर्व्यवहार करे तो तुरंत महिला थाना को बताएं। हम आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर हैं।

पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक और सक्रिय पुलिस मिलकर ही अपराध मुक्त महुआडांड़ बना सकते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।