केरल सरकार ने शासन व्यवस्था में पांच अहम सुधारों की घोषणा की

केरल मंत्रिमंडल ने शासन सुधारों को मंजूरी दी। नए डिजिटल प्लेटफॉर्म से सरकारी परिसंपत्तियों, परियोजनाओं और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पारदर्शिता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवंनतपुरम: केरल मंत्रिमंडल ने शासन में पांच महत्वपूर्ण सुधारों को बुधवार को मंजूरी दे दी। इन सुधारों का उद्देश्य लोक प्रशासन को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना और उन खामियों को दूर करना है जिनकी वजह से पिछले कुछ वर्षों में राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से शासन और ‘परियोजना निगरानी’ के लिए एक व्यापक डिजिटल अवसंरचना तैयार होगी।

सतीशन ने बताया कि पहला सुधार ‘संपथ’ (प्रशासन, निगरानी और समन्वय के लिए विशेष परिसंपत्ति प्रबंधन मंच) बनाना है। यह एक केंद्रीयकृत डिजिटल मंच होगा जिस पर सरकार की सभी परिसंपत्तियों-जैसे जमीन, इमारतें, विरासत ढांचे, सड़कें, बांध, पुल, वाहनों और मशीनरी का विवरण दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि दूसरा सुधार ‘प्लानस्पेस 2.0’ का विकास है, जो जीआईएस-सक्षम परियोजना रजिस्ट्री है और इसके जरिये विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा मंजूर की गई सभी पूंजीगत परियोजनाओं पर डिजिटल नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंच ‘जियो-टैगिंग’ को शामिल करेगा और प्रत्येक परियोजना को स्थान, लागू करने वाली एजेंसी, मंजूरी देने वाले प्राधिकार, वित्तपोषण का स्रोत और निर्माण के चरण जैसी जानकारियों के साथ दर्शाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।