ठाणे: नवी मुंबई के एक बांध में तीन दिन पहले डूबे 28 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार सुबह व्यापक तलाशी और बचाव अभियान के बाद बरामद कर लिया गया अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नवी मुंबई नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख सचिन कदम ने बताया कि मृतक की पहचान विष्णुनगर की एक चॉल में रहने वाले अंकुश गोड के रूप में हुई है। वह रविवार शाम करीब छह बजे ठाणे-बेलापुर मार्ग पर स्थित मोगली बांध में तैरने के दौरान लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि अंकुश के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बचाव दल ने नावों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया और गहरे पानी में खोज अभियान में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी बुलाया गया था। कदम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे बांध में शव मिला और दमकल विभाग तथा एनडीआरएफ की टीम की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
नवी मुंबई में तीन दिन की तलाश के बाद बांध से व्यक्ति का शव बरामद
नवी मुंबई के मोगली बांध में डूबे 28 वर्षीय अंकुश गोड का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। एनडीआरएफ और दमकल टीम ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
