November Rules Change: आज से बदल गए 5 बड़े नियम, जानिए क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ

News Aroma Desk
5 Min Read
November Rules Change: आज से बदल गए 5 बड़े नियम, जानिए क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

November Rules Change: देशभर में आज 1 नवंबर से कई बड़े नियम बदले गए है। जो, आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में प्रभाव डाल सकते हैं। जहां, आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 17 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं, आज से अगर आपके मोबाइल पर किसी भी अनजान नंबर से कॉल आता है तो, आपको नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा, जिससे आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरुरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते है, ऐसे ही 5 बड़े बदलाव को आसान भाषा में..

1. Commercial Gas Cylinder हुआ महंगा

November Rules Change: तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में अपने नियमों में कई बदलाव करती है। जिसका असर आम लोगों के जेब पर पड़ता है। वहीं, दिवाली से पहले इन तेल कंपनियों ने Commercial Gas Cylinder का दाम भी 17 रुपए तक बढ़ा दिया है। इससे रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों के लिए बाहर का खाना महंगा हो सकता है। साथ ही, शादियों और पार्टियों में कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। बता दें, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

2. मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

आज से देशभर में दूरसंचार विभाग (DoT) और TRAI के नियमों के अनुसार, CNAP(Calling Name Presentation) लागू कर दी गई है, जिससे आज से आपको फोन पर किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का असली नाम दिखेगा। यहां, आपको वही नाम दिखेगा जो सिम खरीदते वक्त कॉलर के आधार कार्ड में लिखा होगा। इससे आपको कोई भी थर्ड पार्टी एप डाउनलोड या करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

3. Toll प्लाजा के 20 Km के भीतर रहने वालों को मिलेगी टोल टैक्स से राहत

November Rules Change: इस बदलाव से टोल प्लाजा के आसपास रहने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि, सरकार ने लोकल गाड़ी चालकों को पूरे एक साल के लिए 1500 या 3000 रुपए की फीस में लोकल FASTag पास देने का नया नियम लागू कर दिया है। जिससे हर महीने वे टोल पर होने वाला बड़ा खर्च को बचा पाएंगे। हर बार घर से निकलने पर टोल कटवाने की टेंशन नहीं रहेगी और पूरे साल में बस एक बार फीस देकर आसानी से सफर कर सकते हैं।

4. Mutual Fund App पर Direct Plan को बनाया गया डिफॉल्ट

आज से Mutual Fund कंपनियों (AMCs) की अपनी वेबसाइट और ऐप्स पर Direct Plan को Default option बना दिया गया है। जिसका मतलब है कि, जब आप किसी भी एप से नया इंवेस्टमेंट करेंगे तो, आपको शुरुआत में ही अपने-आप डिफॉल्ट प्लान चुना हुआ मिलेगा। अगर कोई इंवेस्टर रेगुलर प्लान चुनता है, तो उसे पहले ही स्क्रीन पर alert मिलेगी कि रेगुलर प्लान में कितना एक्स्ट्रा खर्च (0.66% से 1.7% तक) लग सकता है। Direct plan से डिस्ट्रीब्यूटर के पैसे बचेंगे। डायरेक्ट प्लान में कोई कमीशन नहीं होने से एक्सपेंस रेशियो कम होगा, जिससे निवेशकों को लंबे समय में ज्यादा मुनाफा मिलेगा। जैसे- 20 साल की SIP में ₹22 लाख तक का एक्सट्रा फायदा मिलेगा।

5. छोटे Online-Business वालों को देशभर में सामान बेचना होगा आसान

आज से छोटे Online-Business वालों को दूसरे राज्यों में सामान बेचना आसान हो जाएगा। CBIC ने GST नियमों में बदलाव किया है, इस नए नियम (Rule 14B) के तहत अब छोटे कारोबारियों को दूसरे राज्य में अलग से ऑफिस या दुकान खोलने की जरुरत नहीं है। अब पात्र विक्रेता Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के Warehouses को ही अपना Principal Place of Business बताकर वहां का GST रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे देशभर के लाखों छोटे विक्रेताओं और सप्लायर्स को बड़ा फायदा मिलेगा।

 

Share This Article