कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने आगामी काली पूजा समारोहों और उसके बाद होने वाले मूर्ति विसर्जन जुलूसों के मद्देनजर पूरे शहर में व्यापक यातायात पाबंदियां लगाने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कई महत्वपूर्ण सड़कों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक होगी, और साथ ही पार्किंग तथा यात्रियों को बैठाने और उतारने पर भी पाबंदियां होंगी।



