जोजोबेड़ा में नहीं आ रहा पानी, सरयू राय ने डीसी और जुस्को के जीएम से कहा-दूर करें लोगों की समस्याएं

जोजोबेड़ा में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय से मुलाकात की। राय ने उपायुक्त और जुस्को महाप्रबंधक से बात कर तत्काल जलापूर्ति का आग्रह किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से शुक्रवार को उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर जमशेदपुर पूर्वी के जोजोबेड़ा क्षेत्र के दर्जन भर लोग मिले और इलाके में पानी की समस्या के बारे में बात की। विधायक सरयू राय ने इन लोगों की बातों को गौर से सुनने के बाद पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और जुस्को के महाप्रबंधक संजीव झा से फोन पर बात की और उनसे आग्रह किया कि लोगों की पानी की समस्या दूर की जाए।

गौरतलब है कि जमशेदपुर पूर्वी का विधायक रहते हुए सरयू राय ने जोजोबेड़ा क्षेत्र में जुस्को पर दबाव बनवाकर पाइपलाइन बिछवाया था। वहां के लोगों को पानी के कनेक्शन के लिए फार्म का वितरण भी करवाया गया। लोगों ने फार्म भरा भी। कई लोगों के घरों में पानी का कनेक्शन हो भी गया लेकिन अधिकांश घर बिना कनेक्शन के हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद जुस्को भी शिथिल पड़ गया। नतीजा यह हुआ कि कनेक्शन होने के बावजूद लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। खास जोजोबेड़ा बस्ती में पेयजल की किल्लत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

जोजोबेड़ा से आए दीपक कुमार, गीता देवी, मनोज राम, उर्मिला देवी, छोटेलाल कामत, सूरज कुमार, पवन सिंह, सविता देवी, रोहित कामत, सागर सिंह, रजनीश सिंह, कमलेश सिंह, दीपक शर्मा और महादेव कामत ने श्री राय को एक मांग पत्र सौंपा और आग्रह किया कि जैसे आपने पाइपलाइन बिछवाने का काम किया था, वैसे ही अब पानी भी दिलवा दें। इस पर श्री राय ने उपायुक्त और जुस्को के महाप्रबंधक से फोन पर बात कर तत्काल जलापूर्ति करवाने का आग्रह किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।