छवि बचाने के हथकंडे नहीं चलेंगे, शाह का इस्तीफा लें प्रधानमंत्री: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर कार्रवाई को बदले की राजनीति बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा लेने और जवाबदेही तय करने की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर विद्यार्थियों के खिलाफ ‘‘बदले की भावना से कार्रवाई’’ करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा ले लेना चाहिए। खरगे ने 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर किए गए ‘‘बल प्रयोग’’ का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 10 दिन पहले सरकार ने युवाओं का ‘‘लाठी-डंडों और पैलेट गन से दमन’’ किया था। खरगे ने कहा, ‘‘युवाओं ने आंदोलन इस शर्त पर वापस लिया कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब सरकारें अपनी ही जुबान से पलट गई हैं।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि युवाओं के सोशल मीडिया खाते बंद कराए जा रहे हैं और बच्चियों की निजी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। खरगे ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह संसद के सदन में कदम तक नहीं रख सके और जवाबदेही संबंधी वक्तव्य देने से बचते रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।