नंदीग्राम के बाद रेजीनगर विधानसभा सीट से भी ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नामांकन वापस लिया

पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी गुट को बड़ा झटका लगा। रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस लिया, जबकि नंदीग्राम में भी उम्मीदवार पहले ही हट चुके हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों से ठीक पहले ममता बनर्जी के खेमे को एक और झटका लगा है। नंदीग्राम के बाद रेजीनगर विधानसभा सीट से भी ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार को अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को नंदीग्राम सीट से ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाक़ात के बाद अपना नामांकन वापस लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की बात कही थी. हालांकि, बाद में मिलन प्रधान को 19 साल पुराने मामले में गिरफ़्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्तूबर को चुनाव होगा, रिज़ल्ट 9 अक्तूबर को आएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।