दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को, 24 जिलों में होगी श्रद्धांजलि सभा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झारखंड के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिमा का अनावरण और विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान नेमरा में शिबू सोरेन की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा संपन्न होगा।

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रांची समेत कई जिलों में प्रमुख चौकों, चौराहों और पार्कों में श्रद्धांजलि स्थल बनाए जा रहे हैं ताकि सभी लोग आसानी से अपने गुरुजी को पुष्पांजलि अर्पित कर सकें। रांची में जिला समिति द्वारा कई स्थानों पर जीवनभर के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर समाज सेवा के तहत जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, फल, दवाइयों का वितरण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।