सरला बिरला यूनिवर्सिटी में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ‘पिक्सल स्पंदन’, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

सरला बिरला यूनिवर्सिटी 19-20 अगस्त को ‘पिक्सल स्पंदन’ आयोजित करेगी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विशेषज्ञ सत्र और कार्यशालाओं के जरिए छात्रों को रचनात्मकता, पत्रकारिता और दृश्य संचार का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

19 और 20 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर लांच

रांची: सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन तथा ‘शटरबग क्लब’ की ओर से दो दिवसीय विशेष आयोजन ’’‘पिक्सल स्पंदन’’’ के माध्यम से फोटोग्राफी को कला के साथ साथ समाज, संस्कृति और पत्रकारिता के सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 19 और 20 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में लॉन्च किया गया। इस वर्ष आयोजन की थीम ’’“आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर”’’ रखी गई है, जो रेखांकित करती है कि एक प्रभावी तस्वीर केवल तकनीक का परिणाम नहीं होती, बल्कि उसके पीछे संवेदनशील दृष्टि और सामाजिक सरोकार भी जुड़े होते हैं।

पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार एस.बी. डांडीन, फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अजय कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नंदिनी सिन्हा सहित विभिन्न संकायों के डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार और शिक्षक उपस्थित रहे।

सरला बिरला विश्वविद्यालय का यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्रों को उद्योग जगत के अनुभवी फोटोग्राफरों से सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रेस फोटोग्राफी, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और फ्रीलांस फोटोग्राफी जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। डिजिटल मीडिया और दृश्य संचार के बढ़ते प्रभाव के दौर में यह पहल छात्रों को आधुनिक मीडिया उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने में सहायक मानी जा रही है। आज के समय में पत्रकारिता में दृश्य सामग्री की भूमिका लगातार बढ़ रही है। किसी भी समाचार की विश्वसनीयता और प्रभाव को एक सशक्त तस्वीर कई गुना बढ़ा देती है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। इवेंट के अंतर्गत आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रतियोगिता के लिए तीन विषय निर्धारित किए गए हैंकृ’’प्रकृति (नेचर), जनजातीय संस्कृति (ट्राइबल कल्चर) और ‘अपनी रांची’’’। इन विषयों का चयन झारखंड की प्राकृतिक संपदा, समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवन शैली को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने के उद्देश्य से किया गया है। इससे प्रतिभागियों को अपने कैमरे के माध्यम से राज्य की पहचान और विविधता को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक अगस्त से प्रारंभ होगा और 16 अगस्त की शाम पांच बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिभागियों को अपनी तस्वीरों की ए-4 आकार की हार्ड कॉपी 17 अगस्त की शाम 4रू30 बजे तक जमा करनी होगी। प्रतियोगिता में केवल एक अगस्त से 17 अगस्त के बीच खींची गई मौलिक और जियोटैग तस्वीरें ही मान्य होंगी। यह व्यवस्था प्रतियोगिता की पारदर्शिता और मौलिकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति विजय कुमार दलान तथा राज्यसभा सांसद और निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने ‘पिक्सल स्पंदन’ की तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला मंच बताया। उनका मानना है कि ऐसे आयोजन छात्रों में नवाचार, सृजनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।

कुल मिलाकर, ‘पिक्सल स्पंदन’ केवल विश्व फोटोग्राफी दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि युवा फोटोग्राफरों को सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और झारखंड की प्रकृति, संस्कृति तथा समाज को कैमरे के माध्यम से नई पहचान देने का सार्थक प्रयास है। विश्वविद्यालय की यह पहल अकादमिक शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।