उलगुलान मोर्चा ने मृतक सोमरा मुंडा के परिवार को दी खाद्य सामग्री व आर्थिक सहायता

उलगुलान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में हुमटा गांव पहुंचा और मृतक सोमरा मुंडा के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। संगठन ने खाद्य सामग्री व आर्थिक सहायता दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में हुमटा गांव पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

बुंडू: उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शनिवार को हुमटा गांव निवासी मृतक सोमरा मुंडा के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार का हाल जाना.

उलगुलान मोर्चा की ओर से शोकाकुल परिवार को चावल एवं आलू समेत खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई. साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन सुख-दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहेगा. जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक सहयोग एवं मदद की जाएगी.

इस अवसर पर उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, महासचिव लक्ष्मण मुंडा, रामवृक्ष साहू, जय सिंह मुंडा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उलगुलान मोर्चा का उद्देश्य केवल जनसमस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर यथासंभव सहयोग करना भी है. संगठन की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों की मदद के लिए पहल जारी रखने की बात कही गई.

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।