Ranchi Power Cut: यदि आप भी राजधानी रांची के निवासी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कल यानी रविवार, 20 सितंबर को मेंटेनेंस कार्य, केबलिंग और पेड़ों की छटाई के कारण शहर के कई बड़े इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय से पहले ही निपटा लें।
किस इलाके में कब रहेगी बिजली बंद?
आइए जानते हैं कि रांची के किन-किन क्षेत्रों में कितने समय तक पावर कट रहेगा
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: हरमू लाइन में मेंटेनेंस के चलते किशोरगंज, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, विद्यानगर, हिंदपीढ़ी और नेजाम नगर तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक: नाला रोड, गुरुनानक स्कूल और इसके आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक: एलटी लाइन में कवर केबलिंग के कारण कृष्णापुरी (रोड नंबर 5बी, 8 और 9), चुटिया, अमेठिया नगर, नामकुम, कोकर डिवीजन ऑफिस बैंक कॉलोनी, इलाही बक्श कॉलोनी, धोबी घाट और सरहुल नगर में बिजली बाधित रहेगी।
सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक: पेड़ों की डालियों की छटाई के कारण अलकापुरी, डिबडीह, दाऊद नगर, न्यू पुंदाग और भगत कोचा में आपूर्ति रोकी जाएगी।
दिन के 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: हटिया फीडर के तहत अपर हटिया, नीचे हटिया, रिवर व्यू कॉलोनी और एकता नगर में पेड़ की डालियां काटे जाने के कारण बिजली नहीं आएगी।
दिन के 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक: पार्क प्राइम होटल मोराबादी और सब्जी मार्केट जतरा टांड के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: ललित मुंडा कॉलोनी (टैगोर हिल के सामने) और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटी रहेगी।
मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।


